रायगढ़ (वीएनएस)। जिले के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित भुईयापाली गांव में आज एक ग्रामीण ने अपने दो बच्चों को पानी में डूबोकर मारने के पश्चात स्वयं फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है।
रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम भुइँयापाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाप ने 2 मासूम बच्चों को पहले पानी मे डुबो कर मारा फिर लगा ली फांसी। गांव वालों ने पुलिस को खबर दी। चक्रधर नगर थानेदार अपनी टीम के साथ पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रायगढ़ लाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, ताकि मृत्य का सही कारण पता चल सके।पुलिस ने बताया कि बाप का नाम नरेश गुप्ता जबकि 3 वर्षीया सिम्मी और 5 साल का शौर्य है। इस अप्रत्याशित अमानवीय घटना से पूर्वांचल में शोक की लहर है।