तहसीलदार कंवर ने जरूरतमंद बच्चे को डोनेट किया प्लाज़्मा

Posted On:- 2022-07-04



रायपुर (वीएनएस)। तहसीलदार तिल्दा अश्वनी कंवर ने मानवता का परिचय देते हुए एक जरुरत मंद बच्चे को प्लाज़्मा डोनेट किया है। दरअसल भिलाई के सुपेला थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी संतोष राय की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरा बच्चा रायपुर के बालगोपाल अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चा अभी महज 15 दिन का है, और उसे प्लाज़्मा की आवश्यकता पड़ी। जब अतिरिक्त तहसीलदार कंवर को यह पता चला तो तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे के लिए प्लाज़्मा डोनेट किया। बच्चे के पिता संतोष राय ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।