खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ का महुआ इंग्लैंड भेजा गया : भूपेश बघेल

Posted On:- 2022-07-04



मुख्यमंत्री ने की कोरिया में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख की घोषणा

रायपुर (वीएनएस)। सीएम भूपेश बघेल ने कोरिया में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कोरिया जिला का भ्रमण अच्छा रहा। आपको बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं। योजनाओं का लाभ मिल रहा इस बात का भी सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेरे जाने के बाद भी इसी तरह मेहनत करके बेहतर कार्य करें।

छत्तीसगढ़ में कई अछूते स्थल हैं, कई सुंदर पर्यटन स्थल यहां, इस दिशा में सभी विभागों ने मिल कर पहली बार कोशिश की, राम वन गमन पथ में सभी विभाग जुड़े हैं।

कोरोना में डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ समाज का भी योगदान, ऐसा ही योगदान समाज पर्यटन के लिए दे, हमें यहां के पर्यटन के लिए आत्मगौरव होना चाहिए।

मेरे परिवारजन भी कोरिया घूमने आना चाहते हैं, मगर ऐसा संयोग नहीं बन पाया।

फूलों की खेती हो इसलिए हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी खोली है, ताकि फल फूल का उत्पादन हो सके।

कार्गो हब बनाने हम प्रयासरत हैं, केंद्र से स्वीकृति नहीं मिल पाई, हमारा लैंड लॉक्ड स्टेट है इसलिए कार्गो हब आवश्यक है।

मिलेट्स का अच्छा कार्य हो रहा, प्राकृतिक संसाधन का समुचित दोहन होना चाहिए।

खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ का महुआ इंग्लैंड भेजा गया है।