मुख्यमंत्री ने मरवाही में आदिवासी नेता स्वर्गीय डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

Posted On:- 2022-07-04



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के क्रम में बिलासपुर संभाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मरवाही के महाविद्यालय परिसर में स्थापित आदिवासी नेता स्वर्गीय डॉ. भँवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने डॉ. पोर्ते के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि डॉ. पोर्ते ने आदिवासियों के उत्थान एवं आदिवासियों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। डॉ. पोर्ते का जीवन हम सबको प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विधायक डॉ के.के. धु्रव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।