सरपंच श्रीमती हीरामती ने बताया कि शासन की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से किसानों को काफी लाभ मिला है। बाड़ी योजना से प्रेरित होकर गांव का हर किसान घर के पीछे खाली जमीन पर सब्जी-बाड़ी लगा रहे हैं जिससे घर के लोगों को न केवल पौष्टिक एवं ताजी सब्जियां मिल रही हैं बल्कि इनकी बिक्री से कमाई भी हो रही है।