राजनांदगांव के नवनियुक्त कलेक्टर ने ग्रहण किया पदभार

Posted On:- 2022-07-04



राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डोमन सिंह ने आज, 4 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व नवपदस्थ कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डोमन सिंह वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित थे।