धमतरी (वीएनएस)। प्राकृतिक आपदा व असामयिक वर्षा से फसलों को होने वाली क्षति की भरपाई के उद्देश्य से जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ अगले 15 दिनों तक जिले के सभी विकासखंड के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर खरीफ वर्ष 2022 में धान की फसलों के बीमा की जानकारी लोगों को देगा।
उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने कहा कि फसल बीमा के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उन्होंने जिले के ऐसे किसान, जो इस योजना के तहत पंजीयन नहीं कराए, उन्हें अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की अपील की है। साथ ही समझाईश दी कि एक ही रकबा/खसरा अथवा एक फसल का बैंक, सीएसी, पीएमएफबीवाय पोर्टल के जरिए एक से अधिक बार बीमा नहीं कराएं। गौरतलब है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर और कृषि स्थायी समिति के सदस्य मनोज साक्षी की ओर से उक्त रथ को 01 जुलाई को रवाना किया गया।