बीजापुर (वीएनएस)। जिले में रविवार रात आसमानी कहर ने दो लोगों की जान ले ली है। बिजली गिरने की अलग-अलग घटना में 15 वर्षीय छात्र तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। दोनों मृतक एक ही गाँव के रहने वाले है। हादसा देर रात आवापल्ली थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के अनुसार, आवापल्ली क्षेत्र में देर रात भारी बारिश हो रही थी। मृतक गुरुदयाल यालम घर के पास हे पेड़ के नीचे मोबाइल में बात कर रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ में गिरी। इससे वह बिजली की चपेट में आ गया, जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी घटना उसी गाँव की है। यहाँ अंगनपल्ली मुत्ता (50) घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद देर रात दोनों मृतक के परिजनों ने आवापल्ली थाने जाकर घटना की जानकारी दी।