मोहभट्ठा में जन-चौपाल शिविर 6 को

Posted On:- 2022-07-04



  बेमेतरा (वीएनएस)।आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण के उद्श्य से जिला प्रशासन द्वारा 6 जुलाई को विकासखण्ड बेरला के ग्राम मोहभट्ठा में अनुविभाग स्तरीय जन-चौपाल शिविर का आयोजन किया जावेगा। कलेक्टर ने विकासखण्ड एवं जिला स्तर के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में 13 जुलाई को विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम बालसमुंद में अनुविभाग स्तरीय जन-चौपाल शिविर आयोजित किया जावेगा।