राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नए संचालक ने ग्रहण किया पदभार

Posted On:- 2022-07-04



रायपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के नए मिशन संचालक विलास संदीपन भोस्कर ने 4 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण किया। नवा रायपुर के सेक्टर-27 स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वहां विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। संदीपन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं। इसे पहले वे बेमेतरा जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नए मिशन संचालक के पदभार ग्रहण करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेन्द्र पामभोई, संयुक्त संचालक (वित्त) श्रीमती रत्ना अजगले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ओएसडी डॉ. अभ्युदय शक्ति तिवारी, प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक आनंद साहू, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) डॉ. प्रदीप टंडन, राज्य वित्त प्रबंधक शैलविन मीका, डब्ल्यूएचओ के सलाहकार उरिया नाग एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।