
अंबिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रामू घोष ने बीते दिन शासकीय प्राथमिक शाला बंगाली पारा चठीरमा में इलाके के प्राथमिक शाला चठीरमा, प्राथमिक शाला बन्नी झरिया के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन किया। वर्ष 2022 में शाला में सभी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को बंग समाज के जिला अध्यक्ष रामू घोष द्वारा स्मृति चिन्ह, पाठ्य सामग्री, जूता, मोजा, देकर सम्मानित किया गया व अन्य सभी छात्रों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वर्ष 2023 में शाला में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्रों को जिलाध्यक्ष रामू घोष द्वारा साइकिल देने की घोषणा की गई।
बंग समाज के जिलाध्यक्ष रामू घोष ने बताया कि 2 वर्ष के कोरोना काल के पश्चात शैक्षणिक संस्था भौतिक रूप से संचालित हो रही है, हमें सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाना चाहिए, और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए l कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंग समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप धर, प्रदेश अध्यक्ष विजय व्यापारी, संजय व्यापारी, जगदीश मंडल ,नारायण हजारी, सुरेश मंडल, मनोज हलदार, दिलीप विश्वास, सतीश घोष,हेड मास्टर श्रीमती रीता कुजुर, हेड मास्टर श्रीमती विद्या गुप्ता, शिक्षक बादल मंडल, कुमारी मधु सोनवानी, आरती विश्वकर्मा, रचना गुप्ता, अर्चना पाठक, किरण सिंह, खुशीराम अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।