एसपी से मिले गौ सेवा मंडल के सदस्य, समस्याओं से कराया अवगत

Posted On:- 2022-07-04



अम्बिकापुर (वीएनएस)। अम्बिकापुर में गौ सेवा मंडल पिछले पांच वर्षों से घुमन्तु पशु व पक्षियों की सेवा कर रहा हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से मिलकर उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और पशु व पक्षियों की सेवा में आ रहे दिक्कतों के बारे में परिचर्चा किया गया। परिचर्चा में मंडल के सदस्यों ने कहा कि उन गाय मालिकों के ऊपर भी उचित कार्यवाही हो, जो दुग्ध निकालने के पश्चात उन्हें सड़क पर छोड़ देते है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। गौ सेवा मंडल सरगुजा के पास उपयुक्त जगह नही होने के वजह से वह पशुचिकित्सालय में ही उनका रख रखाव कर रहा हैं। और गाड़ियों की रफ़्तार कम करने के लिए खरसिया चौक से काली घाट वाले रोड एवं बिलासपुर चौक से मणीपुर थाना तक बैरिकेट लगाकर व पुलिस बल तैनात कर दुर्घटना कम किया जा सकता हैं। मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष रिंकू तिवारी, ईशु शर्मा, दिपक गुप्ता, अजीत विश्वकर्मा, सुधांशु सिंह, आदित्य केशरी, कौशल तिवारी, कुन्दन पाण्डेय, सुशील कसेरा आदि उपस्थित थे।