समाधान शिविर में दरिमा तहसील के 229 में से 215 प्रकरण निराकृत

Posted On:- 2022-07-04



दरिमा (वीएनएस)। कलेक्टर कुंदन कुमार के आदेशानुसार समाधान शिविर सोमवार को तहसील दरिमा में लगाया गया। राजस्व विभाग के समस्त पटवारी, आरआई अपने अभिलेख एवं लैपटॉप के साथ उपस्थित रहे एवं ग्राम वासियों की समस्या को सुना गया एवं निराकरण किया गया। नायब तहसीलदार संजीत पांडे ने बताया कि शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोड आदि की मांग से संबंधित 221, समस्या से संबंधित 07, शिकायत के 01 कुल मिलाकर 229 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से कुल 215 प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया। राजस्व संबंधित फौती, नामांतरण, बंटवारा, आय, जाति और निवास के मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, अजीत सिंह, दिवाकर दुबे, सुखराम, उत्तम राजवाड़े, दीक्षित शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीमा केरकेट्टा, फुलेश्वरी सिंह, विजय सिंह, अन्य कांग्रेसी नेता, सरपंच ग्रामवासी, प्रभारी तहसीलदार एजाज हाशमी उपस्थित रहे।