रायगढ़(वीएनएस)। अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन की दिशा में राष्ट्रीय सिंधी मंच (रजि ) महिला विंग रायगढ़ ने आशा पंजाबी के नेतृत्व में ग्राम टारपाली में जाकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर आशा पंजाबी ने कहा कि जिले में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है हम सभी अपने सीमित संसाधनों से जितना हो सकता है उतना पौधारोपण कर रहे हैं इस बार हमारा लक्ष्य 150 पौधारोपण का है जिसमें से आज हमने 50 पौधे लगाए हैं। हमने यह पौधे गांव में खेतों की मेड़ और मुख्य मुख्य मार्ग के किनारे लगाए हैं। जिनके खेतों में पौधे लगाए हैं उन्हीं को हमने इसके रखरखाव का निवेदन किया है। जिस पर खेत मालिक संतोष मेहानी ने हमें आश्वस्त किया है कि वह इन पौधों की देखरेख करेंगे। महिला विंग प्रदेश प्रभारी पूनम मोटवानी ने कहा कि मैं अभी ओड़िसा में हूँ। रायगढ़ चेप्टर बहुत सक्रीय है मुझे पूरा विश्वास है कि यही चेप्टर प्रदेश की सिंधु मातृशक्ति को प्रोत्साहन देगा। राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ सपना कुकरेजा और कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश रोहरा ने दूरभाष पर महिला मंच को इस अनुकरणीय कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता हीरा मोटवानी ने कहा कि छोटी-छोटी संस्थाएं अपने स्तर पर पौधारोपण कर रही हैं उधर वन विभाग भी टोल फ्री नंबर जारी कर लोगों को उनके घर तक पौधे पहुंचा कर घर पहुंच सेवा दे रहा है, जो सराहनीय है। परंतु जिले में वृहद पौधारोपण अभियान की आवश्यकता है जिसमें यहां लगे हुए छोटे बड़े सभी उद्योग अपने अपने स्तर पर इस अभियान को आगे बढ़ाएं क्योंकि बढ़ते हुए प्रदूषण के कारणों में उद्योग भी शामिल हैं। उनके यहां कई प्रकार के मद रहते हैं उसमें इसे शामिल करते हुए और जिले की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्व निर्वहन की दिशा में आगे बढ़े, यही हमारा आग्रह है। आज के कार्यक्रम में आशा पंजाबी शकुंतला धामनानी, साक्षी धामनानी, रिया जज्ञासी, शोभा वलेचा पूजा चेतवानी ,दीपा अंबवानी, वैशाली बत्रा, काजल सेहत ,चित्रा बलानी, प्रीति मेहानी ,अंजू कटारे ,संतोष मेहानी, आदित्य मेहानी,विक्रम मेहानी, हीरा मोटवानी का सक्रिय योगदान रहा।