सूरजपुर (वीएनएस)। राज्य शासन की योजनाओं को लाभ आम नागरिकों को मिले यही शासन की मंशा है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर जिला पंचायत में संचालित समाज कल्याण विभाग को ट्रायसायकल लाभ दिलाने कहा गया है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए 4 जुलाई 2022 को दिव्यांग दीपक कुमार सिंह पिता परसोत्तम सिंह, ग्राम संबलपुर जनपद पंचायत सूरजपुर व अमर साय पिता दुहन राम, ग्राम नमना, जनपद पंचायत प्रेमनगर की ओर से मोटराइज्ड ट्रायसिकल के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया गया। जिला जनप्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, जिला पंचायत सभापति कुलदीप बिहारी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी राजवाड़े व लवकेश पैकरा, उप सचांलक समाज कल्याण बेनेदिक्ता तिर्की, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय के समक्ष दीपक कुमार सिंह व अमर साय को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदाय किया गया है। दिव्यांग दीपक कुमार व अमर साय ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।