सूरजपुर (वीएनएस)। छ.ग. शासन खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से निर्देशित तथा जिले के कलेक्टर इफ्फत आरा तथा मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर लीना कोसम के मार्गदर्शन में प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन की ओर से अनुविभाग भैयाथान के अंतर्गत विकासखंड भैयाथान व ओड़गी में राजीव युवा मितान क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को जनपद कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सह कायर्शाला में क्लब के सफल एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन केलिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया।
जिले में कुल 497 क्लबों का गठन किया गया है, जिसमें से अनुविभाग भैयाथान के अंतर्गत कुल 154 क्लब सम्मिलित है। क्लब में गठित नवनियुक्त पदाधिकारियों की ओर से क्लब के संचालन संबंधी किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी का अभाव न रहे इसलिए जिले के यशस्वी कलेक्टर की ओर से प्रभारी खेल अधिकारी को जिले के सभी अनुविभाग में भ्रमण कर क्लब के सभी पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर क्लब की ओर से किये जाने वाले क्रियाकलापों व जिम्मेदारियों से अवगत कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में आज विकासखंड भैयाथान व ओड़गी के जनपद कार्यालय में क्लब के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण सह कायर्शाला का आयोजन किया गया। उक्त कायर्शाला में नवनियुक्त पदाधिकारियों की ओर से राजीव युवा मितान क्लब के संचालन के लिए उत्पन्न शंकाओं के संबंध में विभिन्न सवाल पूछे गए, जिसका समाधान प्रभारी खेल अधिकारी की ओर से सरलतापूर्वक किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शुरू की गई इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा अपनी व्यक्तिगत पहचान और नेतृत्व क्षमता का विकास कर पाएंगे। इसके जरिए खेल, पर्यावरण और संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक क्लब को 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि ये क्लब कलेक्टर व एसडीएम के अंतर्गत काम करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री इस क्लब के संरक्षक होंगे। उक्त कायर्शाला में भैयाथान एस.डी.एम. सागर सिंह, भैयाथान जनपद सीईओ विनय कुमार गुप्ता, ओड़गी जनपद सीईओ मुन्नू लाल वर्मा, प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन, शांतनू सिंह, विनोद गुप्ता, विकास गुप्ता, क्लब के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।