सूरजपुर (वीएनएस)। क्षेत्र से अवैध खनन व परिवहन को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की ओर से निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर इफ्फत आरा ने अवैध खनन व परिवहन पर जांच कर नियमानुसार नियंत्रण करने निर्देश दिए हैं।
जिले में कोयला, रेत, पत्थर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, उसके संरक्षण के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। विगत दिनों खनि अधिकारी व टीम की ओर से अवैध परिवहन करते सोलह वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिससे लगभग 363421 रुपए अथर्दंड की राशि जमा कराया गया है। खनिज विभाग के कार्रवाई से अवैध खनन व परिवहन पर नियंत्रण होते देखा जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी जिस पर कलेक्टर ने करवाई करने के कड़े निर्देश दिए थे। अपने देश के परिपालन में खनिज विभाग निरंतर जहां-जहां शिकायतें प्राप्त हो रही है चलानी कार्यवाही कर रही है। खनिज अधिकारी ने बताया कि कोयलाअवैध परिवाहन पर भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है और निरंतर जारी रहेगी।