राज्य संपरीक्षा के अधिकारियों, कर्मचारियों का हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Posted On:- 2022-07-04



  बिलासपुर (वीएनएस)। राज्य संपरीक्षा विभाग की दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, रायगढ़ व अम्बिकापुर के अधिकारियों एवं कमर्चारियों के लिए 29 जून से 1 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के सभाकक्ष में किया गया। प्रशिक्षण में विश्वस्तरीय मानकों पर आधारित रिस्क बेस्ड आॅडिट को विभागीय आॅडिट प्रकिया में शामिल करने के लिए छत्तीसगढ़ पब्लिक फायनेंस मैनेजमेंट एंड अकाउंटेबिलिटी प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षणाथिर्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दल की ओर से प्रवेश गड़िया, बृजेश कोठारी, यीशु चौधरी, शेफाली गुप्ता की ओर से नवीन छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा नियमावली के समस्त महत्वपूर्ण बिन्दुओं व अंकेक्षण में आधुनिक तकनीकों के अनुप्रयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन विभाग प्रमुख संचालक अनुराग पांडेय की ओर से विभागीय कार्यों में गुणवत्ता व प्रभावशीलता लाने केलिए अधिकारियों व कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया व शासन स्तर पर विभागीय हित में किये जा रहे कार्यों जैसे विभाग का नाम परिवर्तन, दो नवीन क्षेत्रीय कार्यालयों का गठन, नवीन पदों का सृजन, पदोन्नति, नई भतिर्यां, प्रशिक्षण आदि महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया। उपस्थित अधिकारियों, कमर्चारियों ने संचालक की ओर से किये जा रहे प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त संचालक व नोडल अधिकारी बिलासपुर पीयूष प्रसाद, उप संचालक रायगढ़ गोविंद सिंह कुमेटी, उप संचालक अम्बिकापुर भारती सिंह, सहायक संचालक अंजनी राजपूत, प्रदीप सोनकर, पंकज मित्तल, जितेन्द्र पैकरा, अमरजीत भगत, शंभूनाथ खरे, कमलेश्वर राम सहित तीनों क्षेत्रीय कार्यालयों के संपरीक्षक सम्मिलित हुए।