नवनियुक्त कलेक्टर हरिस. एस ने कार्यभार किया ग्रहण

Posted On:- 2022-07-04



  सुकमा (वीएनएस)। आईएएस अधिकारी हरिस.एस ने 4 जुलाई को सुबह 10 बजे कलेक्टर जिला सुकमा के पद पर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। हरिस. एस 2015 बैच के आई. ए.एस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे बिलासपुर जिले में मुख्य कायर्पालन अधिकारी, जिला पंचायत के रूप में पदस्थ थे। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर हरिस. एस ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला संयुक्त कार्यालय में संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय, आदिम जाति कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, खनिज शाखा, श्रम विभाग सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डीएन कश्यप, एसडीएम सुकमा प्रीति दुर्गम, डिप्टी कलेक्टर डीसी बंजारे उपस्थित रहे।