रायपुर (वीएनएस)। 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर रायपुर मंडल की आरपीएफ बुलेट बाइक रैली एवं एल ई डी वाहन 4 जुलाई को तिल्दा पहुंची। यहां रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में बुलैट रैली और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे द्वारा किये जाने वाले उत्कृष्ट कार्यो को लोगो को दिखाकर जागरूकता किया गया। इस दौरान तिल्दा मे लगभग 150से 200 की संख्या में लोग उपस्थित थे। रायपुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आजादी के क्षेत्र में महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।