नवपदस्थ कलेक्टर ने बाढ़ आपदा के मद्देनजर कोंटा क्षेत्र का लिया जायजा

Posted On:- 2022-07-04



  सुकमा (वीएनएस)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आज कोंटा क्षेत्र का दौरा किया। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है, शबरी नदी की तट पर बसे कोंटा क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने पर बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ आपदा से बचाव व बाढ़ राहत के लिए गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर हरिस. एस ने आज कोंटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शबरी नदी तट का मुआयना किया और एसडीएम कोंटा बनसिंह नेताम से तैयारियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कोंटा-आंध्रप्रदेश अंतर्राज्यीय बॉर्डर सहित कोंटा नगर पंचायत के पुरानी बस्ती स्थित कोल्लू तालाब का अवलोकन किया। इस दौरान कोंटा एसडीएम नेताम व सीएमओ कोंटा श्री सोरी उपस्थित रहे।