छ.ग. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने जिला व सत्र न्यायालय का किया अवलोकन

Posted On:- 2022-07-04



  बेमेतरा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी रविवार को एक दिवसीय शासकीय प्रवास पर जिला न्यायालय बेमेतरा पहुंचे। इस दौरान जिला व सत्र न्यायधीश जयदीप विजय निमोणकर सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोस्वामी ने जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा का अवलोकन किया। न्यायमूर्ति गोस्वामी ने जिला न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों से मिले और जनहित में निष्ठार्पूवक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर न्यायालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।