कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपा मिशन कर्तव्य की जिम्मेदारी, माह जुलाई तक पूरा करना होगा लक्ष्य

Posted On:- 2022-07-04



अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर कुंदन कुमार ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को मिशन कर्तव्य की जिम्मेदारी सौंपी है। मिशन के तहत सौंपे गए कार्य को जुलाई माह के अंतिम तारीख तक शत-प्रतिशत पूरा करना होगा। कलेक्टर ने राशन कार्ड, पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृति, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पात्र लोगों का ई-श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पात्र लोगों को भूमिहीन न्याय योजना का लाभ, टीकाकरण, बच्चों की आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, गांव में लोगों को मनरेगा का काम तथा किसानों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए है।