कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत 3045 हितग्राही को टीकाकरण

Posted On:- 2022-07-04



  गरियाबंद (वीएनएस)। कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए गत 1 जुलाई को कलेक्टर प्रभात मलिक व जिला पंचायत सी.ई.ओ. रोक्तिमा यादव के निर्देशन में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्वास्थ्य अमला व जिला पंचायत, महिला व बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों/कमर्चारियों, जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरू, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रभावशील व्यक्तियों द्वारा सहयोग प्रदाय किया गया। जिला गरियाबंद में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में 182 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 3045 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया। शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूल में 12 से 14 वर्ष के 944 बच्चो को टीकाकृत किया गया। इसी प्रकार विकासखंडों में निम्नानुसार उपलब्धि हासिल किया- छुरा-584, देवभोग-65, फिंगेश्वर-1280, गरियबांद-656, व मैनपुर-460 इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एन. आर. नवरत्न व जिला कार्यक्रम प्रबंधक की ओर से भ्रमण कर महाअभियान की गतिविधियां पर निगरानी रखा गया।