कांकेर (वीएनएस)। नवपदस्थ कलेक्टर शुक्ला ने आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेसवार्ता में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता का ध्यान में रखते हुए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के अलावा महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे। उचित मूल्य की दुकान, स्कूल व आंगनबाड़ी समय पर खुले। बच्चों को उत्कृष्ट व गुणवत्तायुक्त षिक्षा मिले। विद्याथिर्यों को कैरियर गाईडेंस प्रदान करने की दिशा में कार्य किये जाएंगे। प्रत्येक स्कूल में एक षिक्षक को नोडल बनाया जायेगा। राजस्व प्रकरणों को त्वरित निराकरण के प्रयास होंगे। वन विभाग के सहयोग से लघु वनोपज के वेल्यू एडिषन का प्रयास किया जाएगा। मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंन कहा कि जिले के समन्वित विकास के लिए लगातार कार्य किये जाएंगे। प्रेसवार्ता में अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य सहित प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।