नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और क्रोशिया के मेट पाविक की जोडी विम्बलडन टेनिस के मिकस्ड डबल्स के र्क्वाटर फाइनल में पहुंच गई है। आज उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और कनाडा की गेब्रिएला डाब्रोवस्की की जोडी से होगा। सानिया मिर्जा और मेट पाविक की जोडी को अंतिम 16 में वाकओवर मिला था।
इस बीच, नोवाक जोकोविच पुरूष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। अब उनका सामना इटली के जेन्निक सिनर से होगा। बेल्जियम के डेविड गोफिन भी अंतिम आठ में पहुंच गये हैं।