नई दिल्ली (वीएनएस)। महिला क्रिकेट में, पल्लेकल में, भारत ने श्रीलंका को दूसरे एकदिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबले में दस विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रंखला में 2-0 की अजेय बढत बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुये श्रीलंका की पूरी टीम 173 रन ही बना सकी। भारत ने 26 वें ओवर में बिना किसी नुकसान के 174 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
स्मृति मंधाना ने नाबाद 94 और शेफाली वर्मा ने नाबाद 71 रन की पारी खेली। चार विकेट लेने वाली तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।