नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का सबसे बडा कोविड टीकाकरण और कोविड राहत कार्यक्रम डिजीटल प्लेटफार्म के जरिए संचालित किया गया है। श्री मोदी ने कहा कि डिजिटल भारत की ताकत से देश में सफलतापूर्वक कोरोना महामारी से निपटा गया।
श्री मोदी ने कहा कि भारत में फिनटेक का प्रयास लोगों द्वारा, लोगों का और लोगों के लिए वास्तविक समाधान है। उन्होंने कहा कि भारत कई क्षेत्रों में डिजिटल प्रौद्योगिकी का विस्तार कर रहा है। इन क्षेत्रों में अंतरिक्ष, मानचित्रण, ड्रोन, गेमिंग और ऐनिमेशन शामिल है। उन्होंने कहा कि इनस्पेस और नई ड्रोन नीति आने वाले वर्षों मे भारत को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अगले तीन-चार वर्षों में इलेक्ट्रोनिक्स विनिर्माण को तीन सौ अरब डॉलर से अधिक करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत चिप टेकर से चिप मेकर बनना चाहता है। तेजी से बढ रहे निवेश से सेमीकंडक्टर का उत्पादन बढेगा।
इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय संचार इलेक्ट्रोनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कौशल विकास, उद्मशीलता तथा इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौदयोगिकी राज्य मत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।