भारत पिछले छह वर्ष में विश्‍व की सबसे विशाल स्‍टार्टअप व्‍यवस्‍था वाला देश बन गया : गोयल

Posted On:- 2022-07-05



नई दिल्ली (वीएनएस)। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत पिछले छह वर्ष में विश्‍व की सबसे विशाल स्‍टार्टअप व्‍यवस्‍था वाला देश बन गया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने, स्‍टार्टअप्स के लिए नियंत्रक की बजाय उत्‍प्रेरक के रूप में काम किया है। श्री गोयल ने नई दिल्‍ली में स्‍टार्टअप व्‍यवस्‍था को सहयोग पर राज्‍यों की रैंकिंग  2021 के तीसरे संस्‍करण के परिणाम घोषित किए। श्री गोयल ने कहा कि फंड ऑफ फंड्स, सीड फंड स्‍कीम, तीन वर्ष के लिए आयकर में छूट और एंजल टैक्‍स के मुद्दे के समाधान जैसी पहल ने देश में स्‍टार्टअप्‍स  की मदद की है। रैकिंग के तीसरे संस्‍करण में गुजरात और कर्नाटक सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले राज्‍यों के रूप में उभरे हैं।