मुख्यमंत्री ने 151 करोड़ के 78 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमि पूजन

Posted On:- 2022-07-05



रायपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मरवाही विधानसभा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र में 151 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इसमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 20 लाख रुपये के 15 कार्यों और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह भूमि पूजन में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 84 करोड 73 लाख रुपए के 55 कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 96 लाख रुपए के 4 निर्माण कार्य शामिल है।