दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस पलटी, 15 लोग घायल...

Posted On:- 2022-07-05



अम्बिकापुर (वीएनएस)। अम्बिकापुर में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यात्री बस बतौली से अम्बिकापुर जा रही थी। उसी दौरान ग्राम पंचायत कंठी के मेन सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची 108 से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है।