रायगढ़ (वीएनएस)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, बिहार राज्य सह-प्रभारी व छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती नजमा अजीम खान ने कहा है कि राजस्थान के उदयपुर मे हुई घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। नृशंस हत्या करने वाले आरोपियो को कड़ी से कड़ी सजा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से मिलनी चाहिये।
श्रीमती खान ने कहा कि देशवासी कट्टरपंथियों और कट्टरपंथी सोच से दूर रहे। कट्टरपंथी देश की एकता और अखण्डता को खतरा पैदा कर रहे हैं, कुरान कभी भी इस प्रकार की घटना की इजाजत नहीं देता वह अमन शांति व माफी पर बल देता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि कट्टरपंथियो को मुहतोड़ जवाब देते हुए राष्ट्रीय एकता का परिचय दें और सभी कंधे से कंधा मिलाकर हिन्दुस्तान को श्रेष्ठ व विश्वगुरु बनाने मे अपनी महती भूमिका अदा करें।दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात को करने की सोच भी न सके।