शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 6 को

Posted On:- 2022-07-05



धमतरी (वीएनएस)। नगरी विकासखण्ड के भोथापारा स्थित शासकीय हाईस्कूल भवन का लोकार्पण और कन्या आश्रम में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बुधवार 6 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। हाईस्कूल भवन परिसर में दोपहर एक बजे से आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य नकुल ध्रुव, पुष्पा ध्रुव, सरपंच ग्राम पंचायत भोथापारा  हेमपुष्पा नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।