धमतरी (वीएनएस)। 01 जून से अब तक 176.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक नगरी तहसील में 236.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं कुरूद तहसील में सबसे कम 142.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 190.1 मिलीमीटर, मगरलोड में 182.4 मिलीमीटर, भखारा में 154.7 मिलीमीटर और कुकरेल में 154.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
15.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। आज जहां कुकरेल तहसील में सबसे अधिक 30 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं सबसे कम मगरलोड तहसील में 3.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह आज नगरी तहसील में 18.8 मिलीमीटर, भखारा तहसील में 18.6 मिलीमीटर, धमतरी में 12.8 मिलीमीटर और कुरूद में 9.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।