सरकार गिरने के बाद उद्धव ठाकरे ने भाजपा को दे दी बड़ी चुनौती...

Posted On:- 2022-07-05



मुंबई (वीएनएस)। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गोरने और एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद सियासी दांवपेंच बढ़ती जा रही है। दरअसल, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी उनकी पार्टी को खत्म करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही उद्धव ने बीजेपी को मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती भी दी।

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना भवन में शिवसेना जिला अध्यक्षों की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि, विधानसभा को मनमाने ढंग से चलाना संविधान का अपमान है। उन्होनें कहा कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों और बीजेपी के समर्थन से सीएम बने हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठाकरे ने अपने पार्टी के नेताओं से कहा, ‘अगर वे लड़ाई लड़ना चाहते हैं, तो साथ रहें। उन्होंने कहा, बीजेपी शिवसेना को खत्म करने का प्रयास कर रही है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे राज्य में मध्यावधि चुनाव कराकर दिखाएं। अगर हम गलत हैं, तो लोग हमें घर भेज देंगे। अगर वे (बीजेपी, एकनाथ गुट) गलत हैं, तो लोग उन्हें घर भेज देंगे।