बिलासपुर (वीएनएस)। जीपीएम जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक आज जीपीएम जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला सहकारी बैंक गौरेला के सहकारी बैंक पहुंचकर बैंक का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों से बैंक की कार्यप्रणाली पर चर्चा की वहीं उपस्थित खाताधारकों से चर्चा की और बैंक संबंधित मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
खाताधारकों ने बैंक की कार्यप्रणाली और कामकाज पर संतुष्टि जताई प्रमोद नायक ने शाखा प्रभारी प्रबंधक अमित साहू से से लंबे समय से बंद एटीएम की सुविधा को लेकर नाराजगी जताई। एटीएम को तत्काल चालू करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए वहीं उन्होंने इस संबंध में बिलासपुर कार्यालय से भी संपर्क कर अधिकारियों को निर्देशित किया। एटीएम जल्द से जल्द गौरेला शाखा में प्रारंभ होना चाहिए। बैंक अध्यक्ष के साथ कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय भी उपस्थित थे।