रायपुर (वीएनएस)। चीनी स्मार्टफोन मोबाइल निर्माता वीवो कंपनी के ठिकानों पर मंगलवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक साथ छापा मारा। देशभर में करीब 44 ठिकानों पर छापा मारा है। इसी तारतम्य में ईडी की टीम ने रायपुर के तेलीबांधा स्थित वीवो दफ्तर में दबिश दी। ईडी के करीब दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी मौजूद हैं। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम लैपटाप, हार्ड डिस्क समेत कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस की जांच कर रही है।