एसईसीएल खदान में बड़ा हादसा : बंकर ढहने ने दबे ट्रक-हाइवा

Posted On:- 2022-07-05



कोरबा (वीएनएस)। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में संचालित एसईसीएल परियोजना खदान में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला संग्रहण में उपयोग होने वाला बंकर एकाएक गिर पड़ा। लोडिंग के लिए खड़ा ट्रक और हाइवा पूरी तरह दब गए। एक कर्मचारी के भी दब गया है। प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक खदान के भीतर से कन्वेयर बेल्ट के जरिए कोयला बाहर भेजकर बंकर में जमा किया जाता है। बंकर के नीचे ट्रक अथवा दूसरे माल वाहन को लगाकर इसमें कोयला लदान कराया जाता है।

आज भी यह कार्य कराया जा रहा था, तभी एकाएक बंकर टूट कर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मालवाहन इसकी चपेट में आकर पूरी तरह दब गया। बताया जा रहा है कि मौके पर कर्मचारी भी मौजूद था, जो इस घटना की चपेट में आया है। रेस्क्यू कर जेसीबी लगाकर यहां एकत्र कोयला और पत्थर को हटाया जा रहा है ताकि वाहन और फंसे कर्मचारी को बाहर निकाल सकें।