समय-सीमा के भीतर करें प्रकरणों का निराकरण : डॉ. प्रियंका शुक्ला

Posted On:- 2022-07-05



कांकेर (वीएनएसल)। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रगति तथा समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को अपने कार्यालय उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायतों में पूर्व में स्वीकृत परन्तु आप्रारंभ कार्य जिनमें राशि की वसूली की जानी है, ऐसे सभी कार्यों की सूची तत्काल कलेक्टर को उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया गया है, साथ ही ऐसे सभी कार्यों को पूर्ण कराया जा सके अथवा संबंधित एजेंसी से वसूली की कार्यवाही की जा सके। सभी एसडीएम को ग्राम पंचायत सचिवों की प्रत्येक तिमाही बैठक लेने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिये गये हैं। इस माह की बैठक 15 जुलाई के पूर्व करने को कहा गया है। अमृत सरोवर योजनांतर्गत तालाब निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई। वनाधिकार मान्यता पत्रधारी सभी परिवारों को कृषि, उद्यानिकी, क्रेडा इत्यादि विभागों से लाभान्वित करने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नरवा कार्यक्रम अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा अप्रांरभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। ।

कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर-बी वैक्स तथा 15 से 17 वर्ष के बच्चों को को-वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। महिला एवं बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, पुलिस, नगरपालिका इत्यादि विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्री-कॉसन डोज का टीका लगाया जायेगा। इसके लिए आगामी शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में टीकाकरण शिविर भी लगाया जायेगा।बैठक में वन मण्डलाधिकारी कांकेर आलोक बाजपेयी, वन मण्डलाधिकारी भानुप्रतापपुर पूर्व एवं पष्चिम जाधव श्रीकृष्ण तथा शषिगानंदन, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ सहित नगरीय निकाय के अधिकारी मौजूद थे।