‘स्पीच थैरेपिस्ट’’ भर्ती के लिए पात्र-अपात्र की सूची जारी

Posted On:- 2022-07-05



  ‘उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएसल)।समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने विकासखण्ड स्तर पर संसाधन स्त्रोत केन्द्रों के सफल संचालन एवं समावेशी शिक्षा की गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु ‘‘स्पीच थैरेपिस्ट’’ के एक पद पर अस्थाई संविदा नियुक्ति हेतु 22 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्र एवं उनके दस्तावेजों का परीक्षण पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला के वेबसाईट में अपलोड किया गया है तथा जिला पंचायत एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।जारी की गई सूची में किसी भी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति होने पर 13 जुलाई दिन बुधवार तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।