शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन- कलेक्टर

Posted On:- 2022-07-05



पेंशन प्रकरण को समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश

सूरजपुर(वीएनएसल)। कलेक्टर इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दी। उन्होंने हाट बाजार क्लीनिक योजना के लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली एवं अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले बेहतर प्रचार प्रसार कर समय अवधि तय करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने गौठानो में किए जा रहे बहुउद्देशीय गतिविधियों की जानकारी ली तथा गौठान में औषधि युक्त पौधे लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में महिला स्व सहायता समूह से सेंटरिंग प्लेट, टेंट संबंधी कार्य कराने कार्य योजना बनाने निर्देशित किया जिससे महिला स्व सहायता समूह आर्थिक रूप से संबल हो सके। उन्होंने स्कूल प्रारंभ हो गए हैं शिक्षा विभाग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग को गरम भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा निरंतर मॉनिटरिंग करने कहा। उन्होंने राजस्व विभाग को राजस्व प्रकरण जैसे सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, अभिलेख त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों को निराकरण करने निर्देशित किया एवं अभिलेख को अपडेट करने कहा है।

उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर समय अवधि में निराकरण करने निर्देश दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग को कार्यवाही करने कहा। उन्होंने जिले में संचालित गौठानो की जानकारी ली तथा गौठान में चल रहे विभिन्न गतिविधियों की जियो टैगिंग करने निर्देशित किया।

इस दौरान डीएफओ संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डीएसपी नंदनी ठाकुर, एसडीएम रवि सिंह, श्री सागर सिंह, दीपिका नेताम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।