सूरजपुर(वीएनएसल)। वैश्वीक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए सूरजपुर जिले में टीकाकरण का महाअभियान छेड़ा जाएगा। यह महाअभियान जिले के समस्त ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्रों एवं स्कूलों में दिनांक 6 व 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने यह महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें अब तक छूटे हुए समस्त लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले के समस्त नागरिकों से महाअभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।