0टीबी के प्रति जागरूकता के लिये किए जा रहे है जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर(वीएनएसल)। टीबी के संक्रमण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं को टीबी के संक्रमण के प्रति जागरूकता लाने के लिए टीबी चैंपियन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य टीबी के लक्षण को पहचान कर संभावित रोगी को शीघ्र से शीघ्र निशुल्क चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है । साथ ही लोगों को बचाव के तरीके से भी अवगत कराना है ।
टीबी चैंपियन चमेली देवांगन ने बताया: ’’ विकासखंड में टीबी चैंपियन द्वारा विद्यालयों में और डोर टू डोर सर्वेक्षण में जा कर लोगों को टीबी रोग के बारे में जानकारी दी जाती है । और विशेष रूप से टीबी चैंपियन द्वारा लोगों को यह बताया जाता है, कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी का होना या खांसी के साथ बलगम आना कभी−कभी थूक में खून आना या वजन का कम होना भूख ना लगना सांस लेते हुए सीने में दर्द की शिकायत होना । शाम या रात के समय बुखार आने लक्षण हैं तो तुरंत नजदीक के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में दिखाए । शासन द्वारा टीबी का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है । जागरूकता कार्यक्रम के अंत में टीबी हारेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा के नारे भी छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए ।“