उपजेल में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए विशेषज्ञ समिति ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-07-05



  बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिले में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन केलए विशेषज्ञ समिति की ओर से उपजेल बलौदाबाजार का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ समिति के सदस्यों की ओर से जेल परिसर में निर्धारित बैरक में जाकर जेल में निरूद्ध 18 से 21 वर्ष के बंदियों से उनकी आयु, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली गयी। सभी निरूद्धों के द्वारा उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी प्रदान की गयी। 18 वर्ष से कम उम्र के संदेहप्रद 6 बच्चों का नाम मुख्य प्रहरी उपजेल बलौदाबाजार को दी गयी है, ताकि उनके द्वारा आयु सत्यापन के संबंध में जानकारी लिया जा सके। आयु सत्यापन उपरांत 18 वर्ष से कम आयु निर्धारण पर बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह में स्थानांतरित करने तथा प्रकरण को किशोर न्याय बोर्ड में स्थानांतरित करने की कायर्वाही संपादित की जा सकें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेल में निरूद्ध बंदियों को समाज के मुख्य धारा से जोडने के लिए मस्तिक में सकारात्मक परिवर्तन केलिए योग, प्रणायाम, संतुलित आहार नियमित करने व यदि किसी बंदी को रात में निंद न आये, चिडचिडापन आये घबराहट व मानसिक समस्या आये तो चिकित्सकीय परीक्षण अतिआवश्यक बताया गया तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से निर्देश दिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का चिन्हांकन संदेह होने की स्थिति में त्वरित सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई को दिये जाने केलिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर. कच्छप, जेल अधीक्षक अभिषेक मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. राजेश अवस्थी, सदस्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय सोनी, रमेश पटेल, बाल संरक्षण अधिकारी दीपक राय उपस्थित थे।