नवनियुक्त जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने किया पदभार ग्रहण

Posted On:- 2022-07-05



  जशपुरनगर (वीएनएस)। नव नियुक्त सीईओ जिला पंचायत आईएएस जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात सीईओ यादव ने कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सभी को जिले की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने केलिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ ही जिले के बेहतर विकास के लिए काम किया जा सकता है। ज्ञातव्य है कि सीईओ जितेन्द्र यादव 2019 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे इससे पूर्व कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहे हैं।