पीड़ितों के समस्याओें का निवारण गंभीरता से किया जाएगा : अपर कलेक्टर

Posted On:- 2022-07-05



  कांकेर (वीएनएस)। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय सतकर्ता व मॉनिटरिंग समिति की बैठक अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य की अध्यक्षता में की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत स्वीकृत राहत प्रकरणों व विशेष न्यायालय की ओर से निर्णित, अनिर्णित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा पीड़ितों के समस्याओं का निराकरण करने निर्देशित किया गया। बैठक में पीड़ित व्यक्तियों, आश्रितों व साक्षियों को यात्रा भत्ता, मजदूरी, क्षतिपूर्ति, आहार व्यय का भुगतान इत्यादि के संबंध में भी विस्तृत चर्चा किया गया। समीक्षा में बताया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विशेष सत्र न्यायालय व अपर सत्र न्यायालय में 68 प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, सदस्य भीखम शोरी, सुकलाल शोरी, देवेन्द्र कुमार सोनी, उप संचालक लोक अभियोजक जी.आर. कोसले, अजाक थाना से संतोष श्रीवास उपस्थित थे।