आरसेटी कोरबा में निःशुल्क कम्प्यूटर अकाउंटिग प्रशिक्षण का समापन

Posted On:- 2022-07-05



कोरबा (वीएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 6 जून से 5 जुलाई तक कम्प्यूटर अकाउंटिंग में कुल 35 ग्रामीण युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। जो कोरबा जिले के पांचो विकासखण्डों के ग्रामीण अंचल तथा बीपीएल कार्डधारी परिवार के थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 5 जुलाई को किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक किरण कुमार लुगुन मुख्य अतिथि रहे। संस्था के डायरेक्टर अरबिन्द बिश्वास, फेकल्टी गौतम जांगडे तथा कार्यालय सहायक प्रहलाद कुमार भारिया भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संस्थान के संचालक अरबिन्द बिश्वास द्वारा उपस्थित अतिथि को कार्यक्रम की जानकारी दी एवं अतिथि का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया।

प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा अपना अनुभव बताया गया। प्रशिक्षणार्थीयों ने बताया की हमें कम्प्यूटर अकाउंटिग टैली एवं माइक्रो साॅफ्ट आफिस , एक्सेल, पावर प्वाइंट प्रेसेन्टेशन, हिन्दी अंग्रेजी टाइपिंग तथा आँनलाइन फार्म भरने की पूर्ण जानकारी दी गयी एवं अभ्यास करवाया गया, व्यक्तित्व विकास एवं उद्यमिता संबंधि कई प्रकार की जानकारियां दी गई जो हमारे लिए बहुत उपयोगी होगी।

मुख्य अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ उठा कर इसे अपने व्यवसाय को बढ़ाने में प्रयोग करने को कहा गया। एवं इस प्रशिक्षण को अभ्यास में हमेशा रखने हेतु कहाॅ गया। अपने परिवार के सदस्य को भी इस दिशा में जोडने को कहा। भविष्य में बैंक कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थीयों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। आरसेटी संचालक अरबिन्द बिश्वास ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कार्यक्रम का समापन किया।