प्रदेशभर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2022-07-05



अंबिकापुर (वीएनएस)। गैर राजनीतिक दल आज़ाद सेवा संघ का स्थानीय आजाद चौक (आकाशवाणी चौक) का स्थापना दिवस अंबिकापुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें संघ के प्रेरणा स्रोत चंद्रशेखर आजाद के फोटो पर फूल अर्पण करके उन्हें याद किया गया और उनके उद्देश्यों पर चलने की प्रतिज्ञा ली। आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ के हर एक शहर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा में स्थापित करने की मांग की है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे आजाद सेवा संघ के मुख्य संरक्षक आलोक दुबे, संरक्षक प्रवीण गुप्ता, संरक्षक राजेश सिंह सिसोदिया, गोपाल सिन्हा, रणवीर सिंह, तरुणेंद्र पांडेय, नज़बहुल, प्रतीक गुप्ता, संगीता सैंडल, अतुल गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रवि गुप्ता, अमन सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुभाष चौहान, रितेश यादव, दिलेश्वर ठाकुर, सिध्र फरहाना, अंकित, हर्ष गुप्ता, नौशाद खान, स्वाति सिंह आदि उपस्थित रहे।