रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से मंगलवार को राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल के विशिष्ट सहायक ज्ञानचंद जैन ने मुलाकात की। इस दौरान जैन ने राज्यपाल से राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल उइके ने ज्ञानचंद जैन एवं सुधीर सुल्तानिया का शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुल्तानिया एवं परिजन उपस्थित थे।