जगदलपुर (वीएनएस)। यू.एस.ए.आई.डी., आई.पी.ई. ग्लोबल की ओर से समर्थित समृद्ध परियोजना के सहयोग से चाईल्डफन्ड इंडिया ने कोविड मुक्त गॉंव परियोजना के तहत विकासखंड बकावंड में वैक्सीनेशन आॅन व्हील्स के साथ कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग किया।
समृद्ध हेल्थ केयर ब्लेंडेड फाइनेंस फेसिलिटी, यूनाईटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल (यू.एस.ए.आई.डी..) की ओर से समर्थित और आई.पी.ई. ग्लोबल द्वारा कार्यान्वित चाईल्डफन्ड इंडिया ने आज विकासखंड बकावंड के स्वास्थ्य केन्द्रों में वैक्सीनेशन आॅन व्हील्स, के तहत गांव में जाकर जागरूक किया व वेक्सीनेशन टीम का सहयोग किया। जिनके माध्यम से लोगों को कोविड-19 टीकाकरण दिया गया। इसमें चाईल्डफन्ड समृद्ध परियोजना के सामुदायिक कार्यकर्ता मदन व विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की ओर से वेक्सीनेशन आॅन व्हील्स के तहत कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग दिया गया।